यामिनी के हुए सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष, CM नीतीश समेत कई दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार माेदी के बेटे उत्कर्ष तथागत रविवार को कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथ वर्मा की सुपुत्री यामिनी के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. राजधानी के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में उत्कर्ष और यामिनी ने एकदूसरे को वरमाला पहना कर अपना हमसफर बना लिया.
विवाह में क्या रहा खास
उत्कर्ष और यामिनी के विवाह की खासियत रही कि इस विवाह में न तो दहेज लिया गया और न ही बैंड, बाजा, बरात देखने को मिला. साथ ही दिन में विवाह समारोह होने से बिजली उपकरणों और अन्य सजावट जैसे फिजुलखर्ची विवाह समारोह में देखने को मिली. समारोह में नाच-गाने जैसे कार्यक्रम भी नहीं हुए.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home