बिहार को बनाना है विकसित राज्य : नीतीश
सहरसा : बिहार लगातार विकास कर रहा है. इसे विकसित राज्य बनाना है. विकास का मतलब फैक्टरी नहीं होती है. हर परिवार की माली हालत सुधरे. प्रत्येक किसान और खेतों में काम करनेवाले मजदूरों की दशा सुधरे, वही विकास है और वे इस विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
उनका संकल्प है कि देश के सभी हिस्से के लोगों की थाली में बिहारी व्यंजन पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जिले के सुलिंदाबाद गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते ये बातें कहीं. सीएम ने कहा कि विकास यात्रा के क्रम में 13 जून, 2009 को वे पहली बार सहरसा जिले के सुलिंदाबाद गांव आये थे. फिर मौका मिला तो दोबारा इसी गांव में आये हैं.
आने के बाद यहां कई लोगों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की है. मैंने यहीं से स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिया है. जल्द ही गांव में एपीएचससी खुल जायेगा. सीएम ने कहा कि सात निश्चय योजना के पूरा होने से राज्य की तकदीर बदल जायेगी.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home