Thursday, 4 January 2018

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया तो भी टीम इंडिया रहेगी नंबर वन, जानें कैसे

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया तो भी टीम इंडिया रहेगी नंबर वन, जानें कैसेदुबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का नतीजा जो भी रहे, टीम इंडिया की शीर्ष टेस्‍ट रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम तीनों मैच जीत लेती हैं तो वह शीर्ष दो में शामिल हो जाएगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा कि भारतीय टीम के अभी 124 अंक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका उससे 13 अंक पीछे है. लेकिन अगर फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम 5 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करती है तो फिर दोनों टीमों के समान 118 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में भी भारत नंबर एक पर बना रहेगा क्योंकि दशमलव में गणना पर वह दक्षिण अफ्रीका से आगे रहेगा. दशमलव में गणना पर भारत के 118.47 अंक जबकि दक्षिण अफ्रीका के 117.53 अंक होंगे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home