आज का पूरा रिपोर्ट
साल बाद इजरायल के पीएम का भारत दौरा*
👉14 साल बाद भारत की धरती पर इजरायल के पीएम, 6 दिवसीय दौरे के बीच होंगे कई अहम समझौते
*सीमांचल खबर बिहार*
*✅दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में छिपे तीन आतंकी, हाई अलर्ट जारी*
👉दिल्ली में तीन आतंकियों के होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
👉सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। इनके फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया गया है। ये सभी आतंकी जम्मु-कश्मीर के पुलवामा से फोन पर निर्देश ले रहे हैं।
👉फोन इंटरसेप्ट होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है। पुलिस जामा मस्जिद इलाके की गहनता से जांच कर रही है। इलाके में पढ़ने वाले होटल-रेस्त्रां को भी खंगाला जा रहा है।
*सीमांचल खबर बिहार*
: *✅SC जज विवाद: जस्टिस चेलमेश्वर के घर मिलने पहुंचे बार एसोसिएशन मेंबर्स*
👉सुप्रीम कोर्ट में उठे जज विवाद को सुलझाने की कोशिशें और तेज होने लगी हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से जारी पहल के बीच उसके चेयरमेन मनन मिश्रा और मेंमबर्स जस्टिस चेलमेश्वर के घर मिलने के लिए पहुंचे हैं। विवाद जल्द ही सुलझ सकता है, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले जजों में शामिल जज गोगोई ने कहा कि कोई संकट नहीं है।
जस्टिस जोसेफ ने भी साफ तौर पर कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट का आंतरिक मामला है, जिसमें किसी बाहरी दखल की कोई जरूरत नहीं है।
*सीमांचल खबर बिहार*
➡पद्मावत: तेलंगाना के BJP विधायक की धमकी- यहां फिल्म रिलीज हुई तो भुगतेंगे थियेटर वाले
➡ऋषभ पंत ने जड़ा टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक, युवराज सिंह ने जमकर की तारीफ। सैयद मुश्ताक अली ने पंत ने 38 बोल में बनाये 116 रन।
➡पुजारी की बेटी को गाजियाबाद से अगवा कर मेरठ में गैंगरेप, शव पर मिले सिगरेट से जलाने के निशान
: Live Cricket Score, IND vs SA 2nd Test Day 2: दूसरे दिन का खेल शुरू, संभलकर खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस
: ➡मध्य प्रदेश: ‘भारत माता की जय’ बोलने पर कॉन्वेंट स्कूल ने 20 छात्रों को निकाला, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
➡ओडिशा: बच्चे आराम से स्कूल जा सकें, इसलिए पहाड़ काटकर बना डाली 8 किलोमीटर लंबी सड़क
➡जहीर खान ने पोस्ट की पत्नी सागरिका की परेशान फोटो, युवराज सिंह ने ले लिये मजे
: ➡जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने सेना प्रमुख को दी ‘काम से काम रखने’ की सलाह
➡पद्मावत: चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने दी धमकी- दीपिका की फिल्म नहीं रुकी तो किले में करेंगे जौहर
➡बागपत: कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी जोड़े को हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने पुलिस के सामने पीटा, ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप
: ➡मकर संक्रांति 2018 व्रत कथा: देव होते हैं इस दिन धरती पर अवतरित,
*U19 world में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया-* 329 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 228 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज जैक एडवर्ड्स ने सबसे अधिक 73 रन बनाए। जैक एडवर्ड्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया और पूरी टीम 42.5 ओवर में 228 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने 100 रन से इस मैच को जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक ब्रयांट 29 रनों की पारी खेली। कप्तान जेन सांघा भी कुॆछ खास नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले भरतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 328 रन बना लिए थे। कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा की सलामी जोड़ी ने टीम को बड़े स्कोर के लिए ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े। पृथ्वी शतक से चूक गए और 100 गेंदों में 94 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भारतीय टीम 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा के औसत से रन बना रही है। इस बीच मंजोत कालरा भी 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
*सीमांचल खबर बिहार*
*✅इजरायली PM नेतन्याहू ने हाइफा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तीन मूर्ति चौक का बदला नाम*
👉इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारतीय दौरे पर उनके साथ हैं। किसी इजरायली प्रधानमंत्री का ये 14 साल बाद भारतीय दौरा है।
👉पीएम ने हैशटैग शालोम-नमस्ते के टैग के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि इजयारली पीएम के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
👉बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी तीन मूर्ति चौक पहुंचे, जहां उन्होंने हाइफा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर तीन मूर्ति हाइफा चौक रख दिया गया।
*सीमांचल खबर बिहार*
: *✅गुजरात: भाजपा मंत्री के काफिले पर पथराव, आदिवासियों के विरोध के बाद बीच में ही छोड़ा कार्यक्रम*
👉रविवार को नर्मदा नदी पर आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने आए गुजरात के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा को आदिवासियों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंत्री के काफिले पर पथराव भी किया। विरोध प्रदर्शन के चलते मंत्री गणपत वसावा को सम्मेलन बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
*सीमांचल खबर बिहार* ✅पेरू में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, 300 किलोमीटर के दायरे में सूनामी का अलर्ट जारी*
👉पेरू में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके के बाद लोग घर से बाहर निक । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पीक्यू बताया जा रहा है। अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पेरू के अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के क्षेत्र पर सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।
*सीमांचल खबर बिहार*
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home