Sunday, 14 January 2018

मित्र बेंजामिन नेतन्याहू को भी गुजरात ले जायेंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं ये अहम समझौते

मित्र बेंजामिन नेतन्याहू को भी गुजरात ले जायेंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं ये अहम समझौतेनयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी दोस्त बताने वाले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को भारत आ रहे हैं. वे यहां 6 दिन बितायेंगे. दोनों नेताओं के बीच के संबंधों का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि जब पीएम मोदी 20017 में इजरायल दौरे पर गये थे तो नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे. अब पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर नेतन्याहू को लेने के लिए हवाई अड्डे पहुंचेंगे.

एक नजर: भारत की कौन सी उम्मीदें हो सकती हैं पूरी


डिफेंस और ऐग्रिकल्चर पर नजर
नेतन्याहू के इस दौरे में डिफेंस, ऐग्रिकल्चर और वॉटर मैनेजमेंट से जुड़े कई अहम समझौते होने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि भारत में इजरायली राजदूत डेनियल कार्मन ने कहा कि इस दौरे में इनोवेशन सबसे अहम अजेंडा हो सकता है. पिछले दिनों ही में कार्मन ने कहा था कि ऐग्रिकल्चर और वॉटर के क्षेत्र में सहयोग को लेकर करार होने की उम्मीद है. गौर हो कि पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी के इजरायल दौरे के वक्त भी जल प्रबंधन टॉप अजेंडे में शामिल था.

गंगा सफाई में मदद

जल प्रबंधन पर नजर डालें तो इजरायल में समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य जल में तब्दील किया जाता है. यह तकनीक भारत सीख सकता है. यही नहीं गंगा की स्वच्छता के लिहाज से भी इजरायल का सहयोग महत्वपूर्ण हो सकता है.

इनोवेशन टॉप अजेंडा में

इजरायली राजदूत कार्मन ने कहा है कि मैं यह कहना चाहूंगा कि दोनों नेताओं की बैठक के समय टेबल पर सबसे अहम अजेंडा इनोवेशन का होगा. इनोवेशन ऐसे किसी भी क्षेत्र को छूता है, जिनमें हम सहयोग करने के इच्छुक हैं. ऐग्रिकल्चर, आईटी और रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट से लेकर किसी भी क्षेत्र में इनोवेशन किया जा सकता है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home