बहादुरगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन
बहादुरगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन। लाभुक, आवास सहायक और अन्य कर्मी कार्यशाला में हुए शामिल। बीडीओ ने सभी लाभुकों को ससमय आवाज योजना को पूरा करने का आग्रह किया। ऐसे करने वाले लाभुक सम्मानित किए जाएंगे। वहीं बिचौलियों से बचने के लिए सभी लोगों को डीएम औऱ डीडीसी का फोन नंबर थमाया गया है ताकि लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। प्रखंड में साल 2017-18 के लिए 317 लाभुकों का चयन किया गया है। जिनमें अल्पसंख्यक कोटे से 305 लाभुक और अन्य कोटे के 12 लाभुक शामिल हैं। इस मौके पर बीडीओ ने सभी लाभुकों से शौचालय अभियान और मानव श्रृंखला की सफलता के लिए सहयोग की अपील की है। ख़बर सीमांचल
Labels: khabar seemanchal


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home