Thursday, 4 January 2018

IND vs SA: मुरली विजय बोले, केपटाउन की पिच बेहद हरी है, नहीं जानता कैसा व्‍यवहार करेगी

IND vs SA: मुरली विजय बोले, केपटाउन की पिच बेहद हरी है, नहीं जानता कैसा व्‍यवहार करेगीकेपटाउन: दक्षिण अफ्रीका दौरे में टीम इंडिया के प्रदर्शन के लिहाज से ओपनर मुरली विजय की भूमिका बेहद महत्‍वपूर्ण होगी. विजय के अनुसार, कठिन दौरों की तैयारी के लिये लचीलापन सबसे अहम होता है. विजय ने दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी ‘खुले दिमाग ’से की है. उन्‍होंने प्रैक्टिस सेशन के बाद कहा,‘मैंने पिछली बार की तुलना में इस बार खुले दिमाग से तैयारी की है. आपका कोई स्थायी खाका नहीं हो सकता. आप टेस्ट में यह सोचकर नहीं जा सकते कि इतनी गेंद छोड़ देंगे. आपको रन बनाने की सोच लेकर जाना होता है.’ उन्होंने कहा,‘यदि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की तो आपको और मजबूती से खेलना होगा. मैं हर चुनौती का सामना करने को तैयार हूं. मैं अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहता हूं.’

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home