बिहार : पांच सालों में एंबुलेन्स में ही पैदा हुए 16000 नवजात, प्रसव पीड़ा होने पर घर से निकलना बना कारण
पटना सहित पूरे बिहार में प्रसव को लेकर अभी भी प्रसूताओं में जागरूकता की कमी देखी जा रही है. यही वजह है कि एंबुलेन्स में ही प्रसव हो रहे हैं. वह भी एक दो नहीं, बल्कि 16 हजार. इन आंकड़ों को जान कर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सही है. 102, 108, 1099 जैसे एंबुलेन्स में जनवरी 2013 से 2017 तक कुल पांच साल में 16 हजार से ज्यादा किलकारियां गूंजी हैं. इसका मुख्य कारण प्रसव पीड़ा को नजरअंदाज करना है. घर से निकलने में देरी की वजह से कई बच्चों का जन्म एंबुलेन्स व सड़क पर ही हो रहा है.
अस्पतालों में प्रसव बढ़ाने के लिए एंबुलेन्स सेवा शुरू
सरकारी अस्पतालों में प्रसव बढ़ाने के लिए 102, 108 व 1099 एंबुलेन्स सेवा शुरू की गयी है. पिछले पांच साल के दौरान लाखों गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल देरी से निकलने की वजह से एंबुलेन्स में 16 हजार से ज्यादा प्रसव हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिलनेवाले आकड़ों के बाद यह जानकारी मिली है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home