Sunday, 18 February 2018

दक्षिण अफ्रीका को मिला 204 रन का लक्ष्य, धवन का धमाल

दक्षिण अफ्रीका को मिला 204 रन का लक्ष्य, धवन का धमालजोहानिसबर्ग : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (72) की अर्धशतकीय पारी से भारत ने आज यहां पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन बनाये. यह भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. मनीष पांडे ने नाबाद 29 रन (27 गेंद में एक छक्का) और भारतीय कप्तान कोहली ने 26 रन (20 गेंद में दो चौके और एक छक्का) का योगदान दिया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने तेज शुरूआत करते हुए रोहित शर्मा (21) की मदद से दो छक्के और एक चौके से पहले ओवर में 18 रन जुटा लिये. लेकिन अगले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका के लिये पदार्पण करने वाले जूनियर डाला (47 रन देकर दो विकेट) ने रोहित के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया.
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे सुरेश रैना (15) तीसरे नंबर पर उतरे, जिन्होंने डेन पैटरसन की गेंद पर लगातार छक्का और चौका जमाकर तेज रन गति कायम रखी. पर रैना भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर डाला को दूसरा विकेट आसानी से दे बैठे. कोहली और धवन ने मिलकर शानदार शाट्स लगाकर दर्शकों को लुभाया जिससे भारत ने टी20 में पावरप्ले के छह ओवर में सबसे ज्यादा 78 रन भी जोड़े, इससे पहले उसने नागपुर में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि इस दौरान भारतीय कप्तान को आउट करने का मौका भी गंवा दिया जब लांग आन पर फरहान बेहारडियन ने उनका कैच छोड़ दिया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home