Sunday, 18 February 2018

मछली मारने की घटना में हुए बहस पर अपराधियों ने चलाई गोली ,एक की मौत

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र बुधमा बेलदौर सीमा  पर स्थित हरलख्खी चोर गाँव मे शनिवार अपराह्न तीन बजे मछली मारने के विवाद में गोली बारी की बड़ी घटना घटित हुई ।घटना में पिता पुत्र को अपराधियों  ने गोली दागी जिसमे एक पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।क्षेत्र में पुलिस को खुलेआम चुनौती दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि शनिवार को दिन के तीन बजे पोखर के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे।एक दो बच्चे मछली भी मार रहे थे।वहीं बुधमा ओ पी क्षेत्र के सीताराम ऋषिदेव ओर उनके पुत्र पिंटू कुमार अपने खेत मे पटवन का कार्य कर रहे थे।तभी अचानक कुछ हथियार बन्द अपराधी वहां आ धमके।पोखर के समीप खेल रहे बच्चे हथियार से लैस अपराधी को देख भाग गए।अपराधी को अंदेशा हुआ कि सब मछली मार रहे थे।अपराधियों ने कार्य कर रहे सीताराम ऋषिदेव से कहासुनी शुरू कर दी।बात कुछ आगे बढ़ गई।जबतक सीताराम कुछ समझ पाते तबतक अपराधियों ने सीताराम पर ताबड़तोड़ हथियार से गोली चलाना शुरू कर दिया।गोली सीधा सीताराम के सर पर लगी।बताया गया कि 42 वर्षीय सीताराम के सर पर चार गोली मारी गई।जिससे सीताराम ऋषिदेव घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गोली चलते देख मृतक के 17 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार पिता को बचाने के लिए दौरे।अपराधियों ने पुत्र पर भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।पुत्र को गाली लगी।गोली लगते ही गंभीर रूप से घायल पुत्र वहीं मूर्छित हो गया।सभी अपराधी गोली बारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों पोखर में मछली मारने की सूचना मिली थी।मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है।वहीं गंभीर रूप से घायल पुत्र को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते उदाकिशुनगंज प्रशासन मौके पर पहुंची।घटना खगड़िया एवं उदाकिशुनगंज क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है।खगड़िया पुलिस एवं उदाकिशुनगंज पुलिश संयुक्त रूप से घटनास्थल पर शव शिनाख्त कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home