Sunday, 18 February 2018

रंगदारी नहीं देने पर डीलर के घर फायरिंग

 Image result for gunबीकोठी(पूर्णिया) : रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के राजघाट गांव में जनवितरण प्रणाली विक्रेता निर्मल कुमार के घर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी. हालांकि इस घटना में डीलर बाल-बाल बच गये. वहीं क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है. मामले को लेकर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. 


रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के राजघाट गांव में जनवितरण प्रणाली विक्रेता निर्मल कुमार के घर गुरुवार की रात्रि करीब दस बजे आधा दर्जन अपराधी आ धमके. वे लोग रंगदारी की मांग कर रहे थे. नहीं देने पर डीलर के ऊपर ही गोलियां चला दी गयी. हालांकि डीलर चालाकी से भाग निकले तो उसके घर पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गयी. डीलर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये की मांग 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home