Sunday, 25 February 2018

प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर मक्का के खेत में फेंका, चार दिन पूर्व प्रेमी लाया था बहला फुसला कर

प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर मक्का के खेत में फेंका, चार दिन पूर्व प्रेमी लाया था बहला फुसला करअररिया : बिहार के अररिया में महलगांव थाना क्षेत्र के चकई गांव में एक युवती का शव मिला. शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान बरडेंगा गांव की नाजमीन के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में समीप प्रेमी द्वारा चकई के समीप मक्का खेत में ले जा कर हत्या कर दिये जाने की आशंका जतायी गयी है. शुक्रवार की देर शाम घास काटने वाले लोगों ने देखा कि मक्का खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी. इसकी सूचना महलगांव पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. 

थानाध्यक्ष दीपक कुमार दास ने बताया कि अस्पताल में परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गयी है. यह शव बरडेंगा गांव की नाजमीन पिता स्व रसूल की बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. मृतका की मां ने थाना में दिये गये अपने बयान में कहा है कि नाजमीन और बलुआ निवासी औवेस के साथ बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नाजमीन औवेस पर शादी के लिए दबाव दे रही थी. औवेस उसे बहला फुसला कर चार दिन पहले ले गया और उसकी हत्या कर दिया. इस मामले में पुलिस ने औवेस के भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. 
via p.k

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home