राष्ट्रमंडल सम्मेलन में हंगामे पर तेजस्वी का ट्वीट, कहा- माफी मांगें सुशील मोदी, चुप्पी तोड़ें CM नीतीश
पटना : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के दिये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला है. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सुशील मोदी यह भी बता देते कि जनादेश का अपमान व बलात्कार करने वाला एवं लोकतंत्र का हत्यारा भी इसी मंच की शोभा बढ़ा रहा है. शौक से बताते कि बिहार के नैतिक भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री पर जघन्य हत्या का संगीन आरोप है. तेजस्वी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, सुशील मोदी को संसदीय प्रणाली तार-तार करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. मुख्यमंत्री से मौनी बाबा बने नीतीश कुमार जी को भी इस घटना पर मुंह खोलना चाहिए कि क्या मजबूरी है कि उन्होंने ऐसे तर्कहीन गालीबाज व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बना रखा है? via p.khbrLabels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home