हमें वोट नहीं, वोट देने वालों की चिंता : नीतीश कुमार
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल वोट को ध्यान में रखकर काम होता है. लेकिन, हमलोग बिहार में वोट की नहीं, वोट देने वालों की चिंता करते हैं. वोट तो जनता जहां देना चाहेगी, देगी. शनिवार को ज्ञान भवन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा, हमलोगों ने गांधी और लोहिया के विचारों के अनुरूप विकेंद्रीकरण को ध्यान में रखते हुए बिहार में विकास की पहल की है. केंद्रीयकृत तरीके से विकास करेंगे तो हो सकता है इसका लाभ कुछ खास क्षेत्र तक ही लोगों को मिले. विकेंद्रीकरण से काम होगा तो पूरे देश को लाभ मिलेगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद और विधानमंडल में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण के लाभ के लिए महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा से भी पारित कराने की लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से आज अपील की. नीतीश ने छठे भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन :सीपीए: के शुभारंभ के बाद इसके प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए मंच पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा से अपील करते हुए कहा, ‘‘महिला आरक्षण विधेयक जो राज्यसभा से पारित हो गया है, उसे अब लोकसभा से भी पारित किये जाने की आवश्यकता है ताकि संसद और विधानमंडल में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण का लाभ मिल सके.'
source p.k
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home