सोंथा_हाईस्कूल_की_इज्जत_तार_तार
किशनगंज से सबसे प्रतिष्ठित हाईस्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जिसको लेकर अभिभावकों में जबरदस्त नाराजगी है और आरोपी टीचर को तलाश कर रहे हैं। खास बात ये है 10+2 हाईस्कूल की 1-2 नहीं कम से 70 छात्राओं ने गुरुजी पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया है। जिसे सुनकर अभिभावक दंग रह गए हैं। इन छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी दिया है। दिलचस्प बात ये है कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लेने के बजाए आरोपी टीचर को ही स्कूल से भगा दिया है। जैसे जैसे खबरें आगे बढ़ रही है स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कोचाधामन के सोन्था के लोगों ने आरोपी गणित के टीचर को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। इस बाबत स्कूल प्रबंधन से अगले 24 घंटे में मीटिंग कॉल करने की भी मांग की है।ख़बर सीमांचलLabels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home