Thursday, 15 February 2018

किशनगंज के बहादुरगंज ब्लॉक ने बेस्ट परफॉर्मर ब्लॉक का तमगा हासिल कर पूरे सूबे में नाम रोशन किया है। राज्य सरकार द्वारा सूची में बहादुरगंज नंबर वन आया है



No automatic alt text available.किशनगंज के बहादुरगंज ब्लॉक ने बेस्ट परफॉर्मर ब्लॉक का तमगा हासिल कर पूरे सूबे में नाम रोशन किया है। राज्य सरकार द्वारा सूची में बहादुरगंज नंबर वन आया है। बेस्ट 10 BDO में स्मार्ट सिटी और राजधानी पटना का कोई भी बीडीओ का नाम शामिल नहीं है। इस तरह से ये गौरव की बात है। वैसे भी जुल्फिकार आदिल के ट्रांस्फर के बाद ऐसा लग भी रहा था कि बहादुरगंज ब्लॉक कई मामलों में आगे बढ़ेगा। अब इस सोच पर खुद राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। बिहार में 534 प्रखंडों में ग्रामीण विकास विभाग ने सबसे बदहाल विधानसभा के खास ब्लाक का चयन कर सबको चौंका दिया है। खबर सीमांचल की ओर से जिला प्रशासन और ब्लाक के सभी कर्मियों को बहुत बहुत बधाई, राज्य सरकार जल्द ही बहादुरगंज बीडीओ को सम्मानित करेगी। ख़बर_सीमांचल

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home