
फारबिसगंज : जी हां कुुुछ ऐसा ही हाल है प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज में एयरसेल का नेटवर्क का। लगातार तीन दिन से नेेेटवर्क नही रहने से एयरसेल के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है । उपभोक्ता मिंटू साह, निरज पासवान,सोनू कुमार,गौरव कुमार,बाबू मंडल,सुमन शौरभ,मिथलेश साह, मनीष यादव,सूरज साह, सुन्दर भगत,राहुल कुमार का कहना है कि सूचना के बावजूद एयरसेल विभाग के अधिकारी और कर्मी ठीक नहीं कर रहे हैं जिस कारण कई लोग एयरसेल का सिम छोड़कर दूसरे कंपनी का सिम लेने लगे हैं।
मालूम हो कि सैफगंज सहीत आसपास के इलाकों में अधिकांश लोग एयरसेल के उपभोक्ता रहे हैं। नेटवर्क ठीक रहने के कारण लोग एयरसेल का सिम उपयोग कर रहे थे जो अब इस से मुकरने लगे हैं।
Labels: khabar seemanchal
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home