कटिहार : पुलिस की गोली से शराब तस्कर की मौत के बाद लोगों ने की बारसोई थाने में तोड़फोड़,
कटिहार : बारसोई में बुधवार की सुबह पुलिस की गोली लगने से एक शराब तस्कर की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ बारसोई थाने पहुंच कर घेराव कर दिया. सड़कों पर आगजनी करते हुए आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. पुलिस पर पत्थर भी बरसाये गये.
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी हवा ने कई राउंड गोली चलाने पड़ी. स्थिति अनियंत्रित होता देख स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आसपास के थानों और जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलालिया. कई घंटे तक बारसोई थाने के समक्ष आगजनी एवं तोड़फोड़ होती रही. कभी पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही थी, तो कभी प्रदर्शनकारी पुलिस पर हावी हो रहे थे. गोली चलानेवाले पुलिसकर्मी को जनता के हवाले करने की मांग प्रदर्शनकारी कर रहे थे.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home