
धर्म और मजहब कोई भी हो लेकिन मानवता सबसे बड़ी है। जिस प्रकार एक मनुष्य मंदिर पहुंचने के बाद अपने सुख-दुख को भूल कर सब कुछ भगवान पर समर्पण कर देता है। उसी भावना के साथ मानव समुदाय के सभी लोगों को मानवता की सेवा के लिए एक जुट होकर बढ़ना होगा, तभी समाज में आसानी से शांति व खुशहाली आयेगी। बुधवार को ऐतिहासिक सिंहेश्वर मेला का उद्घाटन करने के बाद डीएम मो. सोहैल ने उक्त बातें कहीं। डीएम ने कहा स्थानीय लोग बाहरी लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने दें। स्थानीय लोगों मदद मांगते हुये सरकारी कर्मचारियों का सहयोग करें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home