Farewell, Sridevi: पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
नई दिल्ली: श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. उनके पार्थिव शरीर का विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया. यहां, अपार जनसमूह मौजूद था. अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया. सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेटकर उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया था. यहां बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं. शाहरुख खान, प्रसून जोशी और रणधीर कपूर यहां पहुंचे. श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था. उनकी इस अंतिम यात्रा में जिस वाहन में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया था, उसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोहित मारवाह सवार थे. एक्ट्रेस के दीदार के लिए भारी मात्रा में फैन्स सड़कों पर मौजूद थे. कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां पहुंच रहे हैं. शाहरुख खान से लेकर प्रसून जोशी और रणधीर कपूर सरीखी बॉलीवुड हस्तियां शवदाह गृह पहुंच गई हैं.Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home