Sridevi Live Updates: श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल साढ़े तीन बजे, पार्थिव शरीर को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुआ परिवार
नई दिल्ली: श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल दोपहर साढ़े तीन बजे विले पार्ले के सेवा समाज शव दाह गृह में किया जाएगा. इस बात की जानकारी परिवार से जुड़े सूत्रों ने दी है. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को कल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा ताकि उनके अंतिम दर्शन किए जा सकें. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की होटल के बाथटब में गिरकर डूब जाने से हुई अचानक मौत की जांच पूरी हो चुकी है और मामले को बंद कर दिया गया है. दुबई अभियोजक ऑफिस ने इस बात की घोषणा की. श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था. परिवार श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गया है.Updates...
>> बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर आज सुबह दुबई के लिए रवाना हुए. गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन दुबई पहुंच चुके हैं.
>> दुबई पुलिस ने इस मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है.
>> यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दुबई पुलिस एक और 'मंजूरी' मिलने के बाद ही शव सुपुर्द कर सकती है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस तरह की 'मंजूरी' की जरूरत है. सूरी ने कहा, 'यह उनकी आंतरिक प्रक्रिया है. हम नहीं जानते.'
>> दुबई सरकार ने ट्विटर पर लिखा कि पुलिस ने मामला 'दुबई लोक अभियोजन' को सौंप दिया है जो इस तरह के मामलों में अपनायी जाने वाली कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगा.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home