Tuesday, 27 February 2018

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, साढ़े 13 लाख रुपये जब्त

 Image result for gunअपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ 
पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कर रही है इनकार 
 
नरपतगंज  : नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 57 के पलासी के समीप चार चक्का वाहन सहित तीन अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने तलाशी के क्रम में अपराधियों के पास से 13 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन अपराधी चार चक्का वाहन से हथियार व रुपये के साथ सुपौल जिला से अररिया की ओर आ रहे थे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने तीनों अपराधियों को चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. विगत कुछ दिनों से अपराधियों की सक्रियता बढ़ने के कारण लोगों की किरकिरी बन रही नरपतगंज पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
 
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज कर रही है. उनके अनुसार पुलिस अभी अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है. पुलिस की जांच अभी भी गुप्त रूप से जारी है. इधर नरपतगंज में हथियार व अपराधियों के धमक ने व्यवसायियों व लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. लोगों के अनुसार पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो अपराधी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home