Sridevi: दुबई जाने से पहले ठीक नहीं थी श्रीदेवी की तबियत, दोस्त से आखिरी बार फोन कॉल में हुई ये बात...
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी शनिवार रात दुनिया से अलविदा कह गईं. भतीजे और अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं. दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन शनिवार रात हुआ. अभिनेत्री की बचपन की दोस्त रिंकी रेड्डी के मुताबिक, दुबई जाने से पहले श्रीदेवी की तबियत ठीक नहीं थीं. मिड डे को दिए इंटरव्यू में रिंकी रेड्डी ने कहा, "दुबई जाने से एक दिन पहले मेरी उनसे बात हुई थी. उनकी तबियत ठीक नहीं थी और वे दवाईयां ले रही थीं. वह काफी थकी हुई थीं, लेकिन उन्होंने कहा कि शादी में जाना जरूरी है."
श्रीदेवी और पिंकी की दोस्ती तब शुरू हुई थी, जब दोनों की उम्र महज 8 साल थी. पिंकी के पिता श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के प्रोड्यूसर भी रहे हैं. दोस्त के निधन पर पिंकी कहती हैं, "मैंने उन्हें उभरते (प्रोफेशनली) हुए देखा है. उनके निधन की खबर चौंकाने वाली है. हम पूरी तरह से टूट गए हैं."
पिंकी और श्रीदेवी की आखिरी मुलाकात पिछले साल नवंबर में हुई थी. पिंकी बताती हैं, "वह मेरी बेटी के बेबी शॉवर में शामिल होने के लिए हैदराबाद सिर्फ दो घंटे के लिए आई थीं. मुझे यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि तब मैंने उन्हें आखिरी बार देखा था."

Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home