Wednesday, 28 February 2018

मुजफ्फरपुर हादसे पर नीतीश का सदन में बयान, सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुरूप उठायेंगे ये कदम

मुजफ्फरपुर हादसे पर नीतीश का सदन में बयान, सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुरूप उठायेंगे ये कदमपटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में नौ बच्चों की हुई मौत को विचलित करने वाला हादसा बताया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर हादसे को लेकर हर तरह की कार्रवाई की गयी. मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. विधानमंडल में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान यह बातें कहीं. उन्होंने कहा, सड़कों की संख्या और लंबाई बढ़ रही है. आबादी भी बढ़ रही है. इसको देखते हुए एक बैठक बुलायी गयी है. उन्होंने कहा, सड़क दुर्घटना में सजा के कड़े प्रावधान नहीं है. अधिकतम सजा मृत्यु हो जाने पर भी दो वर्ष ही है. ये केंद्रीय कानून है और हम इसकी समीक्षा करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, मुजफ्फरपुर सड़क हादसे से नौ बच्चों की मौत से सरकार मर्माहत हैं. यह हादसा विचलित करने वाला है. इस हादसे में अनेक लोग जख्मी भी हुए. घटना को लेकर प्रारंभिक कार्रवाई की गयी. हादसे के लिए जो जिम्मेवार है, उसके ऊपर पूरी कानूनी कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है. जिसको रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के आलोक में इसपर रोक के लिए बुनियादी तैयारी हो रही है. सड़कों पर पीले और लाल मार्क के अलावा बाकी कार्य हो रहा है. सड़क हादसों को रोकने के लिए हमलोगों को विशेष तैयारी करनी है. इसी कड़ी में 25 मार्च को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलायी गयी है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home