10 WhatsApp ग्रुप, 10 लोगों और परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ, बिहार-झारखंड से कई गिरफ्तार
नयी दिल्ली/रांची : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसइ) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश तेजी से चल रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 व्हाट्सऐप ग्रुप की पहचान कर उसके सदस्यों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक से भी दो घंटे तक ‘बातचीत’ की. पेपर लीक के तार बिहार, झारखंड से भी जुड़े हैं. झारखंड के चतरा जिले के एसपी अखिलेश कुमार वारियर ने बताया कि बिहार के पटना और झारखंड के चतरा से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. झारखंड के और कई जिलों में छापामारी की कार्रवाई चल रही है. चतरा के एसपी अखिलेश कुमार वारियर ने बताया कि बिहार और झारखंड से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उधर दिल्ली पुलिस ने बताया कि जिन 10 व्हाट्सऐप ग्रुप की पहचान की गयी है, उनमें से प्रत्येक में 50-60 सदस्य हैं. विद्यार्थी और शिक्षक दोनों मेंबर हैं. पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही वह 28 लाख छात्र-छात्राओं को टेंशन देने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लेगी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीबीएसइ का 10वीं कक्षा का गणित का और 12वीं कक्षा का इकॉनोमिक्स का पेपर लीक होने के संबंध में 10 और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक से भी ‘बातचीत’ की. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीएसइ ने यह भी कहा है कि उसके अध्यक्ष को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक होने के बारे में परीक्षा से एक दिन पहले एक ई-मेल मिला था. गणित और इकॉनोमिक की परीक्षा क्रमश: 28 मार्च और 26 मार्च को हुई थी.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home