Saturday, 31 March 2018

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, चार की मौत, बाल-बाल बचे मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, चार की मौत, बाल-बाल बचे मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडूहैदराबाद: आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान पंडाल गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गये. तेज आंधी और बादल फटने की वजह से यह हादसा हुआ. आंधी और बादल फटने के कारण पंडाल लोगों के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबने और चोट लगने से लोगों की जान चली गयी.

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे, लेकिन वे हादसे में बाल-बाल बच गये. खबरों के मुताबिक कडपा जिले के वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सीएम चंद्रबाबू नायडू पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे.


चंद्रबाबू नायडू के अलावा राज्य सरकार के कई और मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित थे. आंधी-तूफान शांत होने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है. मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रशासन भक्तों को हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करे. साथ ही भगदड़ में जो लोग अपनों से बिछड़ गये हैं, पुलिस और प्रशासन उन्हें तलाशने में उनकी मदद करे.

हादसे से पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उत्सव में पहुंचे और भक्तों के उत्साह की तारीफ की. साथ ही यह भी कहा कि राज्य में रामराज्य स्थापित करने में जनता उनका सहयोग करें. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि वे तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) पर अपना भरोसा बनाये रखें.
via p khbar

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home