Friday, 23 March 2018

विधायक मुजाहिद ने उठाया सदन मे मुद्दा पटना:- विधानसभा सत्र मे कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने तारांकित प्रश्न संख्या 2041 के द्वारा सरकार से पुछा कि कोचाधामन के कैरीबिरपुर पंचायत के कैरीबिरपुर गाँव में अगस्त 2016 में रुखसार पिता कमरुल सा. डोहर की पानी मे डुबने से मौत हो गई थी

Image may contain: 1 personविधायक मुजाहिद ने उठाया सदन मे मुद्दा
पटना:- विधानसभा सत्र मे कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने तारांकित प्रश्न संख्या 2041 के द्वारा सरकार से पुछा कि कोचाधामन के कैरीबिरपुर पंचायत के कैरीबिरपुर गाँव में अगस्त 2016 में रुखसार पिता कमरुल सा. डोहर की पानी मे डुबने से मौत हो गई थी।जवाब में मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग दिनेश चन्द्र यादव ने जिलाधिकारी के प्रतिवेदनानुसार स्व. रुखसाद के आश्रित माता रविना को चेक संख्या 375155 दिनांक 08/03/2018 को ₹04 लाख का अनुग्रह अनुदान राशि हस्तगत करा दिया गया।वहीं विधायक श्री आलम ने अपने दुसरे तारांकित प्रश्न संख्या 2088 के द्वारा सरकार से पुछा कि कोचाधामन प्रखंड के बगलबारी पंचायत डहुआ, चांद मई टोला, रहमतपाड़ा मदरसा के पास मस्जिदगढ दक्षिण टोला PMGSY के पास बांस-बल्ले पर विधुत आपूर्ति किया जा रहा है।जवाब में मंत्री उर्जा विभाग विजेंद्र यादव ने NBPDCL के सभी जिलान्तर्गत इस तरह के बिजली तार एंव पोल को बदलने का कार्य स्टेट प्लान के अंतर्गत स्वीकृत है।ऐजेंसी का चयन कर लिया गया है, मई माह से कार्य प्रारंभ होगा जबकि कार्य समाप्ति तीन वर्ष में होगा।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home