किशनगंज में ठाकुरगंज सर्किल के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोडांगी गांव के पास नेशनल हाईवे 327 ई पर ट्रक और बारात की गाड़ी में सीधी टक्कर, हादसे में बाराती गाड़ी के चालक की मौत और पांच लोग घायल, दूल्हा और दुल्हन सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का एमजीएम कॉलेज में चल रहा है इलाज
किशनगंज में ठाकुरगंज सर्किल के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोडांगी गांव के पास नेशनल हाईवे 327 ई पर ट्रक और बारात की गाड़ी में सीधी टक्कर, हादसे में बाराती गाड़ी के चालक की मौत और पांच लोग घायल, दूल्हा और दुल्हन सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का एमजीएम कॉलेज में चल रहा है इलाजचश्मदीदों के मुताबिक बहादुरगंज के लिलिया गांव से दूल्हा शादी कर अपनी दुल्हन को लेकर बारोमोनी गांव लौट रहा था, गांव पहुंचने से कुछ दुरी पर ये हादसा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को किशनगंज भेजा गया लेकिन रास्ते में ही कार चालक मुहम्मद सुरमान की मौत हो गई, जिससे मातम पसर गया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे किशनगंज अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज जिला प्रशासन की देख रेख में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दूल्हा दुल्हन के गांव में मातम का माहौल है
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home