Monday, 5 March 2018

बिहार उपचुनाव : राबड़ी देवी का दावा, तीनों सीटों पर महागठबंधन को मिलेगी जीत

बिहार उपचुनाव : राबड़ी देवी का दावा, तीनों सीटों पर महागठबंधन को मिलेगी जीतपटना : बिहार उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी आज से उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ी है. सोमवार को राबड़ी देवी जहानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगी. चुनाव प्रचार से पहले राबड़ी देवी ने कहा की महागठबंधन की तीनों सीटों पर जीत होगी. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब लालू की गैर मौजूदगी में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले भी जब मैं मुख्यमंत्री थी और लालू जेल में थे तो हमलोगों ने पांचों सीट पर जीत हासिल की थी.

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि इस चुनाव में हम नहीं, बल्कि बिहार की जनता खुद प्रचार कर रही है और ये लड़ाई जनता की है न कि मेरी. उन्होंने मीसा भारती को मनी लांड्रिंग के मामले में जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें शुरू से ही न्यायालय पर भरोसा था और आगे भी रहेगा.

वहीं, राज्यसभा को लेकर उठ रही दावेदारी पर राबड़ी देवी ने कहा कि उपचुनाव के बाद हमलोग बैठेंगे और सीटों के बंटवारे पर विचार करेंगे. मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिये ग्यारह मार्च उपचुनाव होने हैं. इस उपचुनाव में सरकार के साथ-साथ विपक्ष का साख भी दाव पर लगा है. विशेषकर जीतन राम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से जहानाबाद विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें जा टिकी है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home