Sunday, 4 March 2018

बिहार उपचुनाव : सभी दलों की सक्रियता बढ़ी, प्रचार के लिए 5 मार्च से उतरेंगे शरद-मांझी

बिहार उपचुनाव : सभी दलों की सक्रियता बढ़ी, प्रचार के लिए 5 मार्च से उतरेंगे शरद-मांझीपटना : बिहार में उपचुनाव वाले तीनों अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जहानाबाद व भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 मार्च को वोटिंग होना है. जिसके लिए सभी सियासी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के ताजा परिणाम में भाजपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से एक ओर जहां एनडीए खेमा उत्साहित है. वहीं महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में मायूसी छायी है. हालांकि, शनिवार को अाये त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के इतर सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रणनीति तय कर ली है. 

गौर हो कि बिहार में विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू है. बावजूद राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने क्षेत्र में जा रहे हैं और लगातार अपने उम्मीदवार के पक्ष में जनसभाएं कर रहे है. बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी भाजपा ने इस उपचुनाव में अररिया लोकसभा और भभुआ विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं विधानसभा में सदस्यों के लिहाज से एनडीए के सबसे महत्वपूर्ण घटक दल जदयू ने जहानाबाद विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है.

एनडीए के पक्ष में भाजपा नेताओं ने संभाला मोरचा 

जानकारी के मुताबिक फिलहाला भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर के अपने किसी बड़े नेता को प्रचार में उतारने की योजना नहीं है और प्रदेश के नेताओं को ही प्रचार में लगाया गया है. इनमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंगल पांडेय और प्रेम कुमार मुख्य हैं. बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी सोमवार से प्रचार करेंगे. एनडीए ने तीनों सीटों पर साझे प्रचार की रणनीति तैयार की है. चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीनों एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने जायेंगे. उनके साथ भाजपा और अन्य सहयोगी दलों के नेता भी होंगे. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home