Monday, 26 March 2018

इस हफ्ते लगातार 5 दिन बंद नहीं होंगे बैंक, जानें किस दिन निपटा सकते हैं काम

इस हफ्ते लगातार 5 दिन बंद नहीं होंगे बैंक, जानें किस दिन निपटा सकते हैं कामचेन्नई : बैंक गुरुवार से लगातार पांच दिनों के लिए बंद नहीं रहेंगे. यूनियन के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के महासचिव डी थॉमस फ्रांको राजेंद्र देव ने कहा, "बैंकों में 31 मार्च (शनिवार) को कामकाज होगा और सोशल मीडिया में जारी संदेशों के अनुसार कोई लगातार छुट्टियां नहीं हैं."
उन्होंने कहा कि महावीर जयंती व गुड फ्राइडे की वजह से बैंक गुरुवार व शुक्रवार को बंद रहेंगे. लेकिन शनिवार को बैंक खुलेंगे जिस दिन ग्राहक अपने बैंकिंग का काम निपटा सकते हैं. 
बैंक शनिवार को खुला रहेगा क्योंकि यह महीने का पांचवा शनिवार है. बैंक केवल दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. बैंक 2 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी के लिए बंद रहेंगे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home