BIHAR उपचुनाव : अररिया में सबसे ज्यादा 57%, तो जहानाबाद में सबसे कम 50% हुई वोटिंग, कैमूर में पड़े 54% वोट
पटना : बिहार में अररिया लोकसभा सीट और बिहार विधानसभा की दो सीटों जहानाबाद और भभुआ पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को करीब 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह बताया कि अररिया संसदीय और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को हुए उपचुनाव में क्रमश: 57 प्रतिशत, 50.06 प्रतिशत और 54.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं.
अररिया से कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें राजद द्वारा दिवंगत सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम को और भाजपा द्वारा प्रदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. अररिया में मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 2143 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहानाबाद से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें राजद द्वारा अपने दिवंगत विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्र कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को और बिहार में सत्ताधीन पार्टी जदयू द्वारा अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. जहानाबाद में 357 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. भभुआ से कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें बिहार में सत्तासीन पार्टी भाजपा द्वारा अपने दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय को और कांग्रेस द्वारा शंभू पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. भभुआ में मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 326 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. लोकसभा की एक सीट और बिहार विधानसभा की इन दोनों सीटों पर रविवार को जारी मतदान के दौरान 281 माईक्रो आब्जर्वर द्वारा संवेदनशील बूथों पर नजर रखी जा रही है.
via p khabar
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home