Sunday, 11 March 2018

राज्‍यसभा चुनाव : बिहार से कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को घोषित किया उम्मीदवार

राज्‍यसभा चुनाव : बिहार से कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को घोषित किया उम्मीदवारपटना : बिहार के छह राज्‍यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अखिलेश सिंह पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी की मुलाकात के बाद इसकी घोषणा कर दी गयी. इसी के साथ उम्‍मीदवार चयन को लेकर कई दिनों से चला आ रहा सस्‍पेंस समाप्‍त हो गया.

उल्लेखनीय है कि बिहार से अभी राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी एक भी नुमाइंदा नहीं है. राजद सुप्रीमाे लालू प्रसाद से करीबी संबंध के कारण अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस दौड़ में सभी को पीछे छोड़ दिया है. इससे पूर्व राज्‍यसभा उम्‍मीदवार की रेस में पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद, सीपी जोशी, जनार्दन द्विवेदी को भी मजबूत दावेदार बताया जा रहा था.

मालूम हो कि राज्यसभा की छह सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च है. इस बार एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कम से कम 35 वोटों की आवश्यकता है. विधानसभा में संख्या बल के आधार पर राजद की 2, जदयू की 2 और भाजपा के एक प्रत्याशी की जीत तय है. छठी सीट पर कांग्रेस को अपने 27 वोट के अलावा आठ अतिरिक्त वोट की जरूरत है. वहीं राजद के पास अपने दो प्रत्याशियों की जीत के लिए आवश्यक 35-35 वोट आवंटित कर देने के बाद भी 9 अतिरिक्त वोट बचेंगे. ऐसे में अगर क्रास वोटिंग नहीं हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी तय है.



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home