ख़बर सीमांचल की टीम ने बहादुरगंज और टेढ़ागाछ में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाया
ख़बर सीमांचल की टीम ने बहादुरगंज और टेढ़ागाछ में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत अभियान चलाया, दोनों प्रखंड के #निशंद्रा और #हौवाकोल में पिछले दिनों अगलगी की घटना से जबरदस्त नुकसान हुआ था, अगलगी में तकरीबन 13 से ज्य़ादा परिवार घर से बेघर हो गए हैं। सभी लोगों के सामने में रहने सहने और खाने पीने की दिक्कत थी। ख़बर सीमांचल की टीम ने अग्नि प्रभावितों की जरुरतों को मद्देनजर रखते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिनमें मच्छरदानी, मूढ़ी, दाल, चीनी, चाय, ...
आलू, प्याज, नहाने और धोने का साबुन, बिस्कुट, सरसों तेल, हल्दी, नमक, डिटर्जेंट पाउडर, माचिस वगैरह पहुंचाए हैं। इन सामानों के लिए देश-विदेश में रह रहे ख़बर सीमांचल के साथियों ने आर्थिक मदद दी थी। ग्रामीणों ने देश- दुनिया में रह रहे मददगारों का शुक्रिया अदा किया है और ख़बर सीमांचल का भी आभार जताया है।
इस नेक कार्य में हसन जावेद के नेतृत्व में टीम के सदस्य के रुप में नज़रुल इस्लाम, सद्दाम हुसैन, शाह फैसल, मंजर सिद्दीकी, इमरान रजा, कामरान एसएन, अबू तालिब, अबूजर ग़फ़्फ़ारी, मो इम्तियाज, तनवीर आलम, अब्दुल मन्नान खलिकी, मजहर सोनी, हस्सान अनवर, एहसान रजा, आसिफ़ अंजुम, अनवर शादात, होजैफा अब्दुर रहमान, ज़रजिश बब्लु, शम्स जिया, करण कुमार सिन्हा, दिलनवाज़, असरार आलम, अजमल राही, अजमल आलम, कौशल कुमार सिन्हा, मसूद आलम, सगीर खां, शेरशाह भारती, रघुवीर पोद्दार, लड्डू सरकार, पप्पू कुमार, रमीज़ रेज़ा, अम्माद आलम, अरशद अंजुम, सद्दाम, अदनान, मुस्तकीम, मुशर्रफ, साहेब बाबू, सदर अंजुम, एहसान, सुभान रिज़वी, बहादुर ऋषिदेव, मनोज मंडल, कृष्ण प्रसाद, राजेन्द्र मंडल, बिनोद मंडल, संतोष मंडल ने भरपूर सहयोग किया।
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home