कटिहार में लगी आग,हजारों की सामान जल कर हुआ राख
हसनगंज के जगन्नाथपुर पंचायत स्थित गोदैया गांव में मंगलवार की रात्रि बलुआ पंचायत समिति सदस्या दुलारी देवी के घर पर अवस्थित किराने की दुकान में अचानक आग लग जाने से नगदी सहित हजारों की सामग्री जलकर राख हो गई .अग्नि पीड़ित परिवार में समिति सदस्या दुलारी देवी ने बताया कि घर पर ही किराने की दुकान थी जिसे रात्रि में बंद कर हम लोग खाना पीना खाकर सो गए थे, अचानक रात्रि पहर में ग्रामीणों द्वारा आग आग की शोरगुल सुनते ही हम लोग जगे तो पाया कि दुकान में आग की लपटें उठ रही है .आनन फानन में किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पाया गया.उन्होंने बताया कि समय रहते आग को बुझा दिया गया नहींं तो बहुत ही बड़ी घटना घट सकती थी .वही इस आग ने पूरे गांव के ग्रामीणों की चैन व रातों की नींद चुरा ली. मौके पर सदानंद तिर्की, श्रीलाल उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home