Wednesday, 14 March 2018

यूपी और बिहार उपचुनाव 2018 Live Updates: योगी के गोरखपुर में सपा आगे, फूलपुर में सपा जीती, अररिया में तेजस्वी ने दिखाया दम

sp workers jubilationsनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों, बिहार की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है.  यह परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव के परिदृश्य का संकेत देने वाले माने जा रहे हैं. यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट, बिहार की अररिया लोकसभा सीट के अलावा भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव में 11 मार्च को मतदान हुआ था. 

बिहार की अररिया लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी के प्रदीप कुमार ने एक बार फिर चुनाव लड़ा है. वे पहले भी दो बार इस क्षेत्र से सांसद रहे हैं. आरजेडी की ओर से दिवंगत सांसद तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम ने चुनाव लड़ा है. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की गठबंधन सरकार में जेडीयू के साथ शामिल बीजेपी के प्रत्याशी को जिताने की चुनौती का सामना कर रहे हैं. अररिया से कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.


बिहार के जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां आरजेडी ने अपने दिवंगत विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्र कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को और सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. भभुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने अपने दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय को और कांग्रेस ने शंभू पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है.



टिप्पणिया
गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी. सितंबर 2017 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया सीट खाली हो गई थी. बिहार की भभुआ विधानसभा सीट बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडे के निधन के बाद और जहानाबाद सीट आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई है.

उक्त तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए घोषणा 9 फरवरी को हुई थी. नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 20 फरवरी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 फरवरी थी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home