नौसेना का ड्रोन गुजरात में अचानक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, इंजन फेल होने के मिले संकेत
अहमदाबाद: भारतीय नौसेना का रिमोट से संचालित एक विमान (आरपीए) गुरुवार को अपने वायु शिविर से उड़ान भरने के बाद नजदीक ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन उड़ान भरने के तुरंत बाद पोरबंदर के उल्हासनगर इलाके में हादसे का शिकार हो गया. नौसेना ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. नौसेना ने एक बयान में कहा कि ड्रोन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरपीवी पोरबंदर से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वायु शिविर के पास गिर गया और उसमें आग लग गयी. बयान में कहा गया, ‘किसी को कोई चोट नहीं आई है.
शुरूआती जानकारी में आरपीए का इंजन फेल होने के संकेत मिले हैं.’ पोरबंदर की पुलिस अधीक्षक शोभा भुटदा ने कहा कि ड्रोन एक बर्फ की फैक्ट्री के खुले इलाके में गिरा. उन्होंने बताया कि ड्रोन के गिरने पर उसमें आग लग गयी और दमकलकर्मियों को इसकी जानकारी दी गयी.
VIDEO : लक्षद्वीप के पास कंटेनर शिप में लगी आग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की
via NDTV

Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home