पाकिस्तान उच्चायुक्त मामला: भारत ने कहा- राजनयिक को बुलाया जाना एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा
नई दिल्ली: राजनायिक के उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि सलाह के लिए राजनयिकों या उच्चायोग को बुलाना एक सामान्य सी प्रक्रिया का हिस्सा है. ऐसा करना कुछ भी अलग या नया नहीं है. भारत ने भी ऐसा ही किया है. इसमें कोई भी परेशान करने या तंग करने जैसी बात नहीं है. जब भी ज़रूरत होती है भारत भी दुनिया के अलग अलग देशों से अपने राजनयिकों को सलाह के लिए बुलाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चाहिए की वह अपनी शिकायतों को मीडिया की जगह राजनयिक माध्यम से उठाए. हम विएना कंवेंशन को पूरी तरह से लागू करते हैं.भारत का पक्ष रखते हुए रवीश कुमार ने कहा कि इस्लामाबाद में हमारे राजनयिकों को परेशान किया जाता है. हमनें इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखा भी है. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान हमारी शिकायत पर ध्यान दें और नियमों के मुताबिक ही वहां मौजूद हमारे अधिकारियों को सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि हम डिटेल में नहीं जाना चाहते न ही इसे पब्लिसाइज करना चाहते है. हम पाक के आरोपों का जवाब नहीं देना चाहते. हम अपने मुद्दे डिप्लोमैटिक चैनल के ज़रिये उठाते हैं और आगे भी उठाएंगे. पाकिस्तान हमारे डिप्लोमैट की सेफ़्टी गारंटी करें.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home