Thursday, 1 March 2018

पीएनबी में घोटाले की बात फैलते ही बैंक में निकासी करने वालों की भीड़

 Image result for pnb fraudपंजाब नेशनल बैंक में घोटाले की खबर सुनते ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जमा पूंजी डूबने का भय सताने लगा है.
कटिहार  : पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला की खबर सुनते ही जिले के सभी पंजाब नेशनल बैंक शाखा के ग्राहकों में हड़कंप मच गया है. बैंक के खाताधारी काफी परेशान हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जमा पूंजी डूबने का भय सताने लगा है. लोगों ने जब से घोटाला की बात सुना है. तबसे रात की निंद तथा दिन का चैन समाप्त हो गया है. पिछले एक सप्ताह से कटिहार जिले के सनकतरा पीएनबी शाखा में खाताधारी ग्राहकों की रकम निकासी के लिए भीड़ उमड़ रही है. राशि जमा करने वाले नदारद है जबकि निकालने वालों की बाढ़ आ गयी है. ग्राहकों को पर्याप्त मात्रा में बैंक के द्वारा निकासी नहीं करने पर ग्राहकों में रोष गहराता जा रहा है.
 
कई ऐसे ग्राहक हैं जो पिछले सात दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन्हें बैंक से राशि की निकासी नहीं हो रही है. जिसके कारण लोगों का शक और ज्यादा पक्का होता जा रहा है. होली का त्योहार मनाने में लोगों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को सनकतरा शाखा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष की भीड़ रूपये के निकासी के लिए सुबह से देर शाम तक लगी रही. चार बजे शाम तक बारह प्रतिशत ग्राहकों को ही रुपये की निकासी किया गया. शेष खाताधारी ग्राहक पैसे के निकासी के इंतजार में बैंक में अपनी बारी का इंतजार करते रहे. 
 
कहते हैं शाखा प्रबंधक 
 
पीएनबी सनकतरा के शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि इस शाखा में लगभग 47000 खाताधारी हैं. लेकिन पिछले एक सप्ताह से अधिक संख्या में  खाताधारी पैसा निकासी के लिए बैंक आ रहे हैं. लेकिन बैंक में सीमित राशि है. जिसके कारण उपस्थित सभी ग्राहक को निकासी एक साथ देने में असमर्थ हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home