बिहार : मूर्ति तोड़ने पर नवादा में हिंसक बवाल, पत्रकारों के कैमरे तोड़े, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, स्थिति नियंत्रण में
नवादा : रामनवमी के बाद सूबे के कई जिलों में हुई हिंसक बवाल की आग नवादा तक पहुंच गयी. यहां धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़ने के बाद हिंसक बवाल के बाद दुकानों में आग लगा दी गयी. शुक्रवार की सुबह नवादा बाईपास के पास धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद लोग आक्रोशित हो गये. इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गयी. आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, समाचार संकलन करने गये पत्रकारों को भी कोप का भाजक बनना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने उनके कैमरे भी तोड़ दिये.
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर डीएसपी, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी. सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह और आपत्तिजनक गतिविधियों के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं. साथ ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है. नवादा के जिलाधिकारी के मुताबिक, धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़े जाने के बाद दो समुदायों के लोगों के आमने-सामने आ जाने से हिंसक बवाल हुआ. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home