Sunday, 4 March 2018

टीम इंडिया 'मिशन युवा टेस्ट' के साथ श्रीलंका रवाना, जानिए 8 अहम बातें

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका में मंगलवार से शुरू हो रही निदाहस टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका रवाना हो गई. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज हार-जीत से ज्यादा उन युवा खिलाड़ियों के नजरिए से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें सेलेक्टरों ने अगले साल इंग्लैंड में खेले जाने वाले फिफ्टी-20 विश्व कप के मद्देनजर मौका दिया है. 

टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर काफी रिलैक्स दिखाई पड़े. और इन सभी खिलाड़ियों ने जमकर सेल्फियां लीं और प्रशंसकों के साथ भी फोटो खिंचवाए. चलिए कुछ अहम बातें जान लीजिए. 

1. युवाओं की फौज!
सेलेक्टरों ने 6 युवाओं को मौका दिया है. ये युवा दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत हैं. मतलब यह कि यह टीम युवाओं की फौज है. यह देखने वाली बात होगी कि कौन कितना असर छोड़ेगा. 
 
2. विकेटकीपर कौन होगा
भारतीय टीम में दो विकेटकीपर हैं. दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत. अब ऐसे में यह चर्चा अभी से जोर पकड़ चुकी है कि फाइन इलवेन में किसे जगह मिलेगी. और टीम इंडिया किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home