Monday, 5 March 2018

प्रेमी युगल के शादी करने पर पंचायत का फरमान, लड़की से चटवाया थूक तो लड़के से कराया उठक-बैठक, वीडियो

प्रेमी युगल के शादी करने पर पंचायत का फरमान, लड़की से चटवाया थूक तो लड़के से कराया उठक-बैठक, वीडियोसुपौल : सरकार के दहेज मुक्त शादी से प्रभावित एक प्रेमी युगल को पंचायत के तुगलकी फरमान की सजा भुगतनी पड़ी. घटना सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र की है. प्रेमी युगल को गांववालों के सामने ही प्रेम विवाह करने पर सरेआम जलील किया गया. साथ ही दोनों युवक और युवती पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया. घटना की जानकारी वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया. वहीं, पुलिस को अब तक घटना की लिखित सूचना नहीं दी गयी है.
जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिले के मरौना थाने के बड़हरा गांव निवासी संजीत कुमार और जुली कुमारी कई सालों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों प्रेमियों ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चोरी-छिपे शादी भी कर ली. प्रेमी युगल के शादी करने पर युवक-युवती के परिजनों ने भी एतराज नहीं जताया. लेकिन, पंचायत के जनप्रतिनिधि को यह बात हजम नहीं हुई. पंचायत में शामिल लोगों ने गांव में पंचायत बुलायी और प्रेमी युगल को जलील किया. साथ ही पंचायत ने तुगलकी फरमान भी जारी कर दिया. एक ओर युवक को जहां कान पकड़ कर उठक-बैठक करायी गयी, वहीं युवती से थूक चटवाया गया. फिलहाल पुलिस को लिखित सूचना अब तक नहीं मिली है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home