Friday, 2 March 2018

अमिताभ बच्चन ने परिवार सहित जलाई होलिका, इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी दी होली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: होली के मौके पर बॉलीवुड जगत के तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं संदेश दिया है. बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने पूरे परिवार सहित देर रात 12 बजे के बाद विधि विधान से पूजा-पाठ करते हुए घर में ही होलिका दहन किया. पत्नी जया बच्चन ने होलिका की पूजा की. इस दौरान बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या और उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी मौजूद रहीं. अमिताभ बच्चन ने परिवार सहित होलिका दहन की तस्वीरें खुद ट्विटर पोस्ट की है.


बिग बी ने ट्विटर पर लिखा कि होलिका जलाई जा चुकी है, पूजा हो चुकी है, तिलक लग गया है और इस मौके पर सबसे स्पेशल मिठाई 'गुजिया' सबने शगुन के तौर पर खा ली है. फोटो में देखा जा सकता है कि होलिका जलाने के बाद सबसे पहले जया ने बिग बी को तिलक लगाया और फिर अमिताभ ने अपनी पोती आराध्या को भी अबीर लगाया. बिग बी ने गुजिया की तस्वीर भी शेयर की. हालांकि इस मौके पर अभिषेक बच्चन नहीं दिखे.
 
amitabh bachchan


amitabh bachchan

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home