Sunday, 11 March 2018

गया : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर झारखंड की बेटी को दो बच्चों के साथ जिंदा जलाया, घर बंद कर हुए फरार

गया : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर झारखंड की बेटी को दो बच्चों के साथ जिंदा जलाया, घर बंद कर हुए फरारडुमरिया (गया) : एक तरफ राज्य सरकार समाज से दहेज जैसी कुरीति को दूर करने के लिए अभियान चला रही है, तो दूसरी तरफ आज भी कुछ दहेजलोभी समाज को कलंकित करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला गया जिले के डुमरिया प्रखंड की भंगिया पंचायत के जमुनिया टांड टोला छोटकी केवला का है. यहां दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर ससुरालवालों ने महिला समेत उसके दो बच्चों को जिंदा जला दिया.


सूत्रों के मुताबिक, महिला को जलाने के वक्त उसके दो बच्चे भी गंभीर रूप से जल गये. महिला व उसकी बेटी की मौत तो घर में ही हो गयी, जबकि बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान जमुनिया टांड निवासी उदय यादव की 26 वर्षीय पत्नी उनिता देवी, पांच वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी व एक वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है. वारदात के बाद सभी आरोपित घर से फरार बताये जा रहे हैं. मामले में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी मृतका के पिता विष्णुदेव यादव ने डुमरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
via p khabar

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home