Friday, 9 March 2018

ममता ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कांग्रेस को समर्थन की घोषणा

ममता ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कांग्रेस को समर्थन की घोषणाकोलकाता :  तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नजरूल मंच में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. साथ ही बताया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन करेंगी.

सुश्री बनर्जी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, आबीर विश्वास और शांतनु सेन को बनाया है. तृणमूल को ईमानदार पार्टी करार देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि पंचायत चुनाव को वह आपस में अहम की लड़ाई न बनायें. टिकट देने की ठेकेदारी कोई न ले. पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी कोर ग्रुप तैयार कर रही है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को देखें. पंचायत चुनाव में यदि कोई माकपा कार्यकर्ता भाजपा की ओर झुक रहा है तो उसे समझाये और अपने साथ मिलायें. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता के पैसे लूटकर अच्छे दिनों की बात कही जा रही है. 
 
भाजपा का कोई शिष्टाचार नहीं है. वह केंद्रीय संस्थानों को अपने काम में लगा रही है. देश या फिर बंगाल के साथ भाजपा का कोई प्रेम नहीं है वह अपना निजी हित देख रही है. यदि भाजपा का लक्ष्य बंगाल है तो तृणमूल का लक्ष्य दिल्ली है. तृणमूल सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ सहयोग करेगी. जो जहां मजबूत है वह वहां से चुनाव लड़े. सुश्री बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल नेटवर्क पर निगाह रखने और महत्व देने के लिए कहा है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home