डोपिंग के कारण एक साल का बैन झेलने वाले अफगानिस्तान के मो. शहजाद ने अब पिच पर बल्ला पटका, दो मैच के लिए सस्पेंड
हरारे: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को आईसीसी के दो मैचों के निलंबन का सामना करना पड़ा है. शहजाद को इससे पहले डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने के कारण क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने एक साल को बैन लगाया था और उन्होंने हाल ही में क्रिकेट में वापसी की है. शहजाद को इस बार दो मैचों को निलंबन बुधवार को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण झेलना पड़ा है. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप क्वालीफायर के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने जोर से बल्ला पटका था जिसके कारण पिच को नुकसान पहुंचा था.उनके इस व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया. शहजाद के डीमेरिट अंक चार हो जाने के कारण उन्हें क्रिकेट वर्ल्डकप क्वालीफायर के अगले दो मैचों से निलंबित कर दिया गया. यही नहीं, शहजाद को ताजा गलती के लिए अपनी मैच फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा गंवाना पड़ा और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक जुड़ गया.Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home