अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम____
बहादुरगंज, किशनगंज:-प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार आदिल ने की।जहाँ कार्यक्रम में जीविका दीदीयों ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनने को कहा साथ ही महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।मौके पर जिले के वरिय पदाधिकारी सहित प्र.वि.पदा. जुल्फिकार आदिल, प्रोग्राम पदाधिकारी तहसीम अंजुम, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत झा,जीविका दीदीयों सहित सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home