‘बिहार में न किसी की जीत न हार, यथास्थिति बरकरार’ : सुशील कुमार मोदी
पटना : विधानसभा की भभुआ सीट पर भाजपा की रिंकी रानी पांडेय तथा अररिया लोकसभा व जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवारों की जीत पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तीनों जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है.
कहा, मैं जनादेश का सम्मान करता हूंं. उपचुनाव में जिसकी जो सीट थी वह उसके पास रह गयी यानी यथास्थिति बरकरार है. सभी सीटें जनप्रतिनिधियों की असामयिक मृत्यु से रिक्त हुई थी जिन पर उनके परिजन ही चुनाव लड़ रहे थे. जनता ने सहानुभूति में उन्हें शेष बचे कार्यकाल के लिए विजयी बनाया है. यह जीत किसी नेता का कमाल नहीं है. अगर किसी नेता का कमाल होता तो फिर भभुआ सीट पर भी उसकी पार्टी या गठबंधन की ही जीत होती.
2009 के आम चुनाव में भारी बहुमत से बिहार की 32 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले एनडीए को विधानसभा की 18 सीटों के उपचुनाव में 12 पर हार मिली थी और फिर 2010 के विधान सभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से एनडीए की सरकार बन गयी. उपचुनाव के आधार पर कोई दल अगर मुगलता पालता है तो भूल है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home