पश्चिम चंपारण : मां ने बेटियों समेत तीन बच्चों के साथ पारिवारिक कलह में खाया जहर
बेतिया : पारिवारिक कलह से तंग आकर एक ही परिवार के चार लोगों ने गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया. विषाक्त पदार्थ खाने से सभी की तबीयत खराब हो गयी. आनन-फानन में चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है.
जानकारी के मुताबिक, बेतिया काली बाग ओपी थाने के काली बाग मोहल्ले में गुरुवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. इनमें प्रशांत प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी संध्या देवी, 19 वर्षीया मंजरी कुमारी, 14 वर्षीया मुस्कान कुमारी और नौ वर्षीय अंकित कुमार शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने पर सभी को गंभीर अवस्था में बेतिया के जीएमसीएच सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में परिजन के एक सदस्य ने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर संध्या देवी ने खुदकुशी के उद्देश्य से अपनी दोनों बेटियों और बेटे के साथ खुद इहलीला खत्म करने की कोशिश की.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home