बिहार के दीपक ने दी है बाॅलीवुड की चौखट पर सुरमयी दस्तक
बिहार की माटी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मुंबई में बाॅलीवुड के फलक पर भी कई बिहारी जुगनूं अपनी चमक से जगमग कर रहा है। आपको अनुराग कश्यप की कल्ट बन चुकी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर तो याद ही होगा, अगर यह याद है तो फिर यह भी याद ही होगा कि इसके दूसरे सिक्वल का ‘फ्रस्टियाओ नहीं मूरा’ गाने ने हर किसी को दीवाना बना दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने को बिहार के ही एक लाल ने अपने अलहदा आवाज में स्नेहा खानवलकर की धुनों पर गाया था। अभी मुक्काबाज फिल्म का ‘अधूरा मैं’ गाना भी लोगों की जुबान पर था।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस गाने को भी बिहार के मुजफ्फरपुर के आथर गाँव के 24 वर्षीय दीपक ठाकुर ने ही अपनी सुरीली आवाज दी है।बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन प्रतिभाओं को मौका नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से वो खुद को साबित नहीं कर पाते हैं। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से दीपक ने बाॅलीवुड की सुरमयी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
कैसे शुरू हुआ सुरमयी सफर
बचपन से ही संगीत के प्रति लगाव देख दीपक के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। अपने संगीत की दुनिया के सफर के बारे में उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनको संगीत का शौक था। संगीत के प्रति उनकी लगन को देखते हुए किसान पिता पंकज ठाकुर और माता मीरा कुमारी ने भी खूब साथ दिया। बस फिर क्या था संगीत सीखने के लिए दीपक मुजफ्फरपुर आए और संगीत शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। तभी उनको कहीं से मशहूर संगीत शिक्षक डॉक्टर संजय कुमार ‘संजू’ के बारे में पता चला और दीपक ने उनकी शरण में जाकर संगीत का ककहारा सीखना शुरू कर दिया। दीपक बताते हैं कि कई बार उन्होंने लोगों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन उनको मौका नहीं मिला। एक किस्सा याद करते हुए दीपक ने बताते हैं कि अपने गाँव आथर से 42 किलोमीटर दूर समस्तीपुर जिले में एक बार जागरण देखने के लिए अपने मामा के साथ साइकिल से गए थे। उनका भी मन था कि लोग उसे भी सुने। जागरण में पहुंचकर दीपक ने कई बार मंच को संभाल रहे एनाउंसर से मौका देने का आग्रह किया। एनाउंसर के आश्वासन पर दीपक रात भर उस स्टेज के नीचे खड़े रहे लेकिन अंत तक उनको मौका नहीं मिला।
मुजफ्फरपुर से मुंबई तक के सफर
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home